ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

पहेली 217


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 217
Online Hindi Crossword Puzzle
        1   2     3   4
5 6          
          7
8              
            9   10
  11       12        
    13     14
      15      
                   
16     17   18  
                  19
        20    



बाएँ से दाएँ
5. समुद्र का वह टुकड़ा जो तीन ओर से स्थल से घिरा हो; खाड़ी।
7. उत्तर प्रदेश
8. दुशवार होने की अवस्था; मुश्किल; कठिनाई; विपत्ति; कठिन काम; संकट की अवस्था।
9. १. जो पुष्ट या प्रौढ़ न हो। कच्चा। २. जिसे ठीक और पूरा ज्ञान न हो। ३. जो पूर्णता तक न पहुँचा हो। ४. जिसमें अभी कुछ काम करना बाकी हो। अधूरा।
13. १. बुरा रास्ता। कुमार्ग। २. कपट। छल। धोखा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
14. ज़ुल्फ़; लट; घुँघराले केश; काकुल।
15. हाथी का सवार।
16. १. गाढ़ा लाल। २. बैंगनी रंग का। ३. हलका लाल। पुं० १. रुद्र। २. शिव। ३. एक नरक का नाम। ४. लाल प्याज।
18. एक देश जो यूरोप के दक्षिण में स्थित है।
20. उपजाऊपन।

ऊपर से नीचे
1. किसी वस्तु का बाहर (देशावर) से मँगाया जाना।
2. चंद्रमा की किरण।
3. 1. गेहूँ के सत्त से बनने वाला एक तरह का पदार्थ 2. एक प्रकार की सेवई जो मैदे के बारीक टुकड़े एवं शक्कर को दूध में डालकर बनाई जाती है।
4. 1. महीन पीसा हुआ पदार्थ; चूर्ण 2. चूर्ण के समान रंग।
6. 1. मेघ; बादल 2. वह व्यक्ति जो जल ढोता हो 3. एक प्रकार का कपूर।
9. वह जिसके कई या बहुत से अंग
10. दीनता के साथ की जाने वाली प्रार्थना; विनती; मिन्नत।
11. 1. लकीर के रूप में घाव होना 2. सीधा कट जाना 3. फटना।
12. सनकी; पागल।
13. जिसके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो; जिसे पर्याप्त मात्रा में या संतुलित भोजन न मिलता हो।
14. रायफल में जड़ी रहने वाली एक प्रकार की बरछी; संगीन।
16. (पुराण) एक नदी; व्यास नदी का प्राचीन नाम।
17. 1. मोती 2. तिलक वृक्ष 3. फूलों का गुच्छा।
19. 1. दुम; पूँछ 2. (संगीत) शुद्ध स्वरों वाला संपूर्ण जाति का एक राग।