ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

पहेली 254 - उसे क्या कहेंगे जो सब कामों में कुशल है?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 254
Online Hindi Crossword Puzzle
      1            
  2   3   4  
        5  
6   7
          8    
    9  
10 11           12
    13      
           
  14   15



बाएँ से दाएँ
2. नगर-प्रतिनिधियों की परिषद का चुना हुआ नेता; नगरपालिका का अध्यक्ष; नगराध्यक्ष; पुराध्यक्ष; (मेयर)।
5. तर्कशास्त्र में कोई बात सिद्ध करने के लिए अनेक तत्वों और तथ्यों के आधार पर दिया जाने वाला परिणाम।
6. 1. असंतोष या विक्षोभ पैदा करने वाला 2. नाख़ुश या नाराज़ करने वाला 3. अधीर या बेसब्र बनाने वाला।
7. मुसलमानों में किसी की मृत्यु के बाद तीसरे दिन का कृत्य (इस दिन मृतक के संबंधी गरीबों को भोजन बाँटते हैं)।
9. पूरे जीवन में किसी के किए हुए कार्यों आदि का वर्णन; ज़िंदगी भर का हाल; (बायोग्राफ़ी)।
10. पान; तांबूल।
14. सब कामों में कुशल; बहुत होशियार; अनेक विधाएँ जानने वाला।
15. 1. किसी को तिरस्कारपूर्वक हटाने या दूर करने का शब्द 2. दुतकारने या धिक्कारने का शब्द 3. किसी को तुच्छ सिद्ध करने का शब्द।

ऊपर से नीचे
1. 1. पुरुषार्थहीनता; कापुरुषत्व 2. नपुंसकता 3. साहसहीनता; कायरता; भीरुता।
3. 1. धनुष चलाने में निपुण व्यक्ति; धनुर्धर 2. एक कामगार जाति 3. उक्त जाति का व्यक्ति।
4. 1. अधिक कीमतवाला; महँगा 2. मूल्यवान; महत्वपूर्ण।
5. 1. मनमुटाव; मनोमालिन्य 2. झगड़ा; बिगाड़।
6. जैन दर्शन का स्यादवाद
8. 1. परिणत होने की अवस्था या भाव; अत्यंत नति; चारों ओर से झुका होना; झुकाव 2. परिणाम; नतीजा; प्रतिफल 3. परिपक्व होने की अवस्था 4. पूर्ण वृद्धि; पुष्टता; प्रौढ़ता 5. परिवर्तन के बाद बनने वाला नया रूप 6. अंत; अवसान।
11. रवि; सूर्य।
12. 1. नाज़ुक होने का भाव; सुकमारता 2. स्वभावगत कोमलता; मृदुलता 3. नाज़ुकमिज़ाजी 4. सूक्ष्मता; बारीकी 5. क्षीणता।
13. 1. देखने की क्रिया 2. नेत्र; आँख; चक्षु; नयन।