ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

वर्ग पहेली 269 - कमल की तरह का एक जलीय पौधा क्या कहलाता है, जिसमें सफ़ेद रंग के फूल भी लगते हैं जो रात के समय खिलते हैं?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 269
Online Hindi Crossword Puzzle
    1 2 3    
  4         5  
      6
7        
                8
9   10   11  
          12
13 14   15      
      16  
17          



बाएँ से दाएँ
1. स्वामी अथवा किसी बड़े व्यक्ति को प्रसन्न करने या रखने के लिए कही जाने वाली ख़ुशामद भरी बात; ख़ुशामद; लल्लोचप्पो।
6. 1. मुसाफ़िर होने की अवस्था या भाव; मुसाफ़िरी 2. यात्रा; सफ़र; प्रवास 3. प्रदेश।
7. 1. अकथ्य; अकथ; जो कहने योग्य न हो; गोपनीय 2. जिसकी अभिव्यंजना न हो सकती हो; अवर्णनीय; अद्भुत।
9. 1. आकार में छोटी और पतली ईंटें जो अब पुराने मकानों में ही दिखाई देती हैं; ककैया 2. देवताओं को उनके प्रिय वृक्ष की एक लाख पत्तियाँ या फूल चढ़ाने की क्रिया।
10. लिए; वास्ते; उपलक्ष्य में।
12. 1. मंडल का स्वामी; शासक; मंडलाधीश 2. राजा; नरेश।
13. 1. व्यर्थ वस्तुओं का ढेर 2. रद्दी चीज़ें 3. अंगड़-खंगड़ 4. तुच्छ वस्तुएँ।
16. बहन का पुत्र; भगिनी पुत्र; भानजा।
17. दोषों को अनदेखा करने की क्रिया या भाव; क्षमा; माफ़ी।

ऊपर से नीचे
2. 1. कमल की तरह का एक जलीय पौधा जिसमें सफ़ेद रंग के फूल लगते हैं जो रात के समय खिलते हैं; कुमुद; कुईं 2. वह स्थान जहाँ बहुत से कुमुद हों; तालाब।
3. आपदा; दुर्घटना; विपदा।
4. 1. सरसों 2. रस्सी; सूत्र 3. एक प्रकार का साँप।
5. 1. चाँदनी रात 2. ज्योत्स्ना 3. मेथी।
7. "मैं ही ख़ुदा हूँ"- ईरान के मशहूर सूफ़ी संत मंसूर बिन अल-हल्लाज की वह उक्ति जिसके लिए उसे सूली पर चढ़ा दिया गया।
8. 1. शांत करना; शमित करना 2. निवारण; दूर करना 3. दबाना; घटाना 4. तुष्टीकरण।
11. 1. जिसका खंडन किया जा सके 2. जिसे तर्क से काटा जा सके 3. कोई नियम या धारा जिसको अनेक उपनियमों में बाँटा जा सके।
14. 1. कपास का पौधा 2. कपास का सूत 3. सूती कपड़ा।
15. 1. सुअरबाड़ा; मवेशियों की कोठरी 2. कूड़ा-करकट फेंकने का गड्ढा।