ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

वर्ग पहेली 278 : जिसका विवाह हो चुका हो?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 278
Online Hindi Crossword Puzzle
1   2   3    
          4
  5              
6   7 8   9
             
          10
  11        
12       13   14
               
15       16



बाएँ से दाएँ
1. जिसका विवाह हो चुका हो; शादीशुदा।
4. 1. एक खट्टा-मीठा और रसीला फल जिसमें बड़ी गुठली निकलती है 2. उक्त फल का पेड़।
6. 1. मापने की क्रिया या भाव 2. मान 3. नाप 4. परिमाण।
7. रोग या व्याधि की पहचान; (डाइग्नोसिस)
10. 1. नंगा होने की अवस्था या भाव; परिधानहीनता; वसनहीनता 2. अभद्र आचरण।
11. 1. दुर्गा 2. पार्वती 3. राजा की प्रधान पत्नी; पटरानी।
12. 1. पति-पत्नी का संबंध टूटना; विवाह-विच्छेद 2. वैधानिक रूप से विवाह संबंध का विच्छेद।
13. 1. गीली मिट्टी 2. मिट्टी 3. गारा।
15. 1. किसी विशिष्ट वस्तु या व्यक्ति से संबंध रखने वाला; विशेष 2. जो साधारण या आम न हो 3. महत्वपूर्ण; 'आम' का विलोम 4. किसी के पक्ष में होने वाला; निज का; आत्मीय 5. विशेष; विशिष्ट; जो नितांत अभिन्न एवं विश्वसनीय हो 6. ठेठ; विशुद्ध 7. मुख्य; प्रधान।
16. सदैव पुस्तकों के अध्ययन में लगा रहने वाला व्यक्ति।

ऊपर से नीचे
2. गाय
3. पहाड़।
5. 1. अहितसूचक शब्द या कथन 2. बद्दुआ 3. धिक्कार; भर्त्सना 4. बदकामना; श्राप।
6. 1. मनुष्योचित; इनसानी 2. मानवीय स्वभाव के अनुरूप।
8. 1. रात; रात्रि; रजनी 2. दारूहल्दी नामक पौधा।
9. 1. जँभाना 2. खाना; भक्षण 3. रति; मैथुन।
11. 1. एक प्रकार का पौधा; मक्का; भुट्टा 2. उक्त पौधे से प्राप्त दाने।
14. एक प्रकार का उपकरण जो मिट्टी खोदने के काम आता है; चौड़े फल की कुदाल; बेलचा।