ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

वर्गपहेली क्रमांक - 336 : वह स्थान जहाँ नियमित रूप से फ़िल्मों का प्रदर्शन होता है?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 336
Online Hindi Crossword Puzzle
1 2          
        3 4   5
      6        
7       8  
  9      
10   11 12
           
  13   14    
            15 16
17   18    



बाएँ से दाएँ
1. वह स्थान जहाँ नियमित रूप से फ़िल्मों का प्रदर्शन होता है; (सिनेमा हॉल; टॉकीज़)।
3. बड़ों के लिए आदरसूचक शब्द; महाशय; श्रीमान; माननीय; महोदय।
8. 1. बाल-बच्चे वाला; कुनबेवाला 2. एक ही परिवार के सभी लोग 3. रिश्तेदार; नातेदार।
9. धीरे-धीरे; शनैः-शनैः; थोड़ा-थोड़ा।
10. 1. हकीर अर्थात तुच्छ होने की अवस्था या भाव; तुच्छता 2. घृणायुक्त भाव।
11. देश पर किया जाने वाला अहंकार या अभिमान।
13. 1. ईसा मसीह द्वारा प्रवर्तित धर्म 2. उक्त धर्म का अनुयायी।
15. 1. फल आना 2. वह मौसम या ऋतु जिसमें वृक्षों में फल लगते हैं या फल आने का काल या समय 3. शरदऋतु 4. (नाट्यशास्त्र) रूपक की पाँच अवस्थाओं में से पाँचवी और अंतिम अवस्था जिसमें रूपक या नाटक की कथा अंतिम परिणाम तक पहुँचती है।
17. 1. बीज से उत्पन्न पौधा 2. गैर-कलमी वृक्ष का फल।
18. एक लाल खूबसूरत फूल; गुड़हल; देवीफूल; जवाकुसुम।

ऊपर से नीचे
2. नेग पाने का अधिकारी; नेग पाने वाला व्यक्ति।
4. 1. ख़ूबी के साथ 2. अच्छी तरह; भली प्रकार 3. उचित रूप में; पूर्ण रूप से।
5. (पुराण) वह अवतार जिसमें ईश्वर या देवता विशेष की कला पूर्णतः अवतरित न हुई हो।
6. 1. पद; ओहदा 2. सत्कार; आदर।
7. आसानी से उठाया जा सकने वाला; आसानी से ले जाने योग्य।
8. वह देवी जिसकी पूजा किसी परिवार या कुल में परंपरागत रूप से होती आई हो।
9. तीन पायों वाली एक तरह की बैठने अथवा सामान आदि रखने की ऊँची चौकी; तिपाई; तीन पैरों वाली छोटी मेज़; (स्टूल)।
12. गणना; हिसाब।
14. 1. बिना फल का; निष्फल; फलहीन 2. निरर्थक; व्यर्थ; बेकार 3. असफल 4. निराश; हताश।
16. 1. शहद 2. मकरंद; फूलों का रस 3. अमृत 4. मदिरा; शराब 5. चैत का महीना।