ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

437 - एक प्रकार का पौधा जिसके फल से रुई निकलती है


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 437
Online Hindi Crossword Puzzle
  1   2 3 4  
             
  5   6 7  
             
8     9        
  10   11
             
12 13   14  
    15 16        
17   18   19



बाएँ से दाएँ
2. वह पत्र या किताब जिसमें किसी काम के बारे में हिदायतें लिखी हों; हिदायतों की सूची।
5. 1. एक प्रकार का पौधा जिसके फल से रुई निकलती है 2. इस पौधे के फल के तंतुओं से सूत काता जाता है।
6. 1. कृष्ण पक्ष की रात जिसमें चारों तरफ़ अँधेरा छाया रहता है 2. अंधरात्रि; तमिस्रा; अँधेरी रात 3. वह समय जब कोई घोर विपत्ति आ जाए।
10. खलबलाने का भाव; खलबली; बेचैनी।
12. 1. बादलों से पानी की बूँदें गिरना; आकाश से जल गिरना; वर्षा होना 2. बूँदों की तरह गिरना; झड़ना
14. किसी वस्तु या व्यक्ति का पता लगाना; तलाश करना; खोजना।
15. 1. कृत्रिम; बनावटी; काल्पनिक 2. मिथ्या; झूठ; फ़र्ज़ी 3. जाली; खोटा 4. मान
17. एक नरक का नाम।
18. काँच की बनी हुई छोटी गुरिया या मनका।
19. 1. उड़ने की क्रिया या भाव 2. छलाँग; कुदान 3. एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने का भाव 4. ऊँचा लक्ष्य।

ऊपर से नीचे
1. 1. शीतल किरण प्रदान करने वाला अर्थात चाँद 2. कपूर।
3. 1. दाहिनी 2. बार; दफ़ा।
4. 1. दुख देने वाला; दुखदायी 2. कष्टप्रद; कष्टकारी; क्लेशकारी।
7. 1. अस्तबल; घुड़साल 2. पशुओं या घोड़ों को बाँधने की जगह 3. इक्के या गाड़ी आदि खड़ी करने के लिए घिरा हुआ स्थान। [मु.] -में लत्ती चलना : आपस में लड़ाई झगड़ा होना।
8. 1. सामान; सामग्री 2. चीज़; वस्तु 3. मुसाफ़िर के साथ का सामान।
9. 1. दुख से भरा हुआ; दुखमय 2. अति दुखद।
11. 1. रेशम या सूत में मनके आदि गूँथने वाली स्त्री; गहना गूँथने का काम करने वाली स्त्री 2. पटहार की स्त्री।
13. 1. ऐसी चीज़ या बात जिसपर भरोसा किया जाए; सबूत; प्रमाण 2. प्रामाणिक कथन 3. प्रमाणपत्र 4. उपाधि; डिग्री।
16. उष्ण कटिबंध में पाया जाने वाला एक पेड़ और उसका काँटेदार छिलकों वाला रसीला फल।