ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

434 - वह कागज़ या पत्र जो किसी की ज़मानत पर लिखा जाता है


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 434
Online Hindi Crossword Puzzle
1 2        
          3 4  
5   6      
      7  
  8          
      9 10     11
12     13 14  
      15      
16 17   18  
    19        



बाएँ से दाएँ
1. 1. वह कागज़ या पत्र जो किसी की ज़मानत पर लिखा जाता है 2. ज़ामिन होने की लिखित स्वीकृति।
3. 1. कंडा या उपला पाथने की जगह; पथवारा 2. कंडों की ढेरी 3. सूखे हुए कंडे या उपले रखने की जगह।
5. स्त्री संपादक।
7. आनुवंशिक विज्ञान; वंश-परंपरा संबंधी शास्त्र।
9. पार्वती; शैलपुत्री।
12. 1. रचना; निर्माण करना; तराशना; बनाना 2. किसी साहित्यिक कृति या पुस्तक की रचना करना 3. शिल्पविद्या 4. सँवारना; सुडौल करना 5. कारीगरी से निर्मित करना 6. कल्पना में कुछ मान लेना; मन में बना लेना 7. मरम्मत करना 8. काट-छाँटकर काम की चीज़ बनाना।
13. 1. झुकने की क्रिया या भाव 2. नमस्कार; प्रणाम।
16. छाप; प्रतीक; निशान।
18. 1. विशेषता; ख़ासियत; ख़सूसियत 2. ख़ास बात।
19. 1. सँकरा रास्ता 2. बस्ती या मुहल्ले की तंग और पतली सड़क

ऊपर से नीचे
2. 1. सुबह; भोर; सूर्योदय; प्रभात; प्रातःकाल 2. छौंक; बघार (सब्ज़ी आदि में)।
4. राज्य या राजा से संबंध रखने वाला; शासन से संबंधित।
5. 1. संगत होने की अवस्था या भाव 2. किसी के साथ मिलने की क्रिया या भाव 3. मेल; मिलाप 4. साथ; साहचर्य।
6. 1. चिंतन; मनन 2. मंथन 3. गंभीरतापूर्वक सतत अभ्यास 4. नियमित गहन अध्ययन।
8. जिसका आकार बेलन की तरह हो; बेलन के आकारवाला; (सिलिंड्रिकल)।
10. 1. शराब पीने का पात्र; प्याला; कटोरा 2. एक प्रकार का अच्छा स्वादिष्ट फल
11. 1. किनारा कर लेने वाला; अलग या दूर रहने वाला; कोई संबंध न रखने वाला 2. एकांत में रहने वाला; एकांतवासी।
14. 1. उत्तम; उमदा; श्रेष्ठ 2. साफ़; स्वच्छ; निर्मल 3. मनोहर 4. नाज़ुक।
15. 1. पेट से खाद्य पदार्थ का मुखमार्ग से बाहर आना 2. उल्टी या कै की इच्छा 3. मिचली।
17. 1. घास या पत्ती के रंग का; हरित (ग्रीन) 2. तरोताज़ा 3. ख़ुश; प्रसन्न 4. अधपका (फल आदि)।