ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

438 - नियम और मर्यादा का पालन न करने वाला


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 438
Online Hindi Crossword Puzzle
  1        
          2
    3        
4 5       6 7
    8      
  9    
             
10     11 12
    13      
          14



बाएँ से दाएँ
1. 1. सहयोग न करने का भाव 2. साथ न देना; साथ मिलकर काम न करना 3. सरकारी कानून या शासन में सहयोग न करना; राजद्रोह 4. गाँधी जी द्वारा चलाया गया 1921 का असहयोग आंदोलन।
2. 1. जिससे पहले से परिचय न हो; अपरिचित 2. नवागत 3. पराया।
3. 1. चेहरा 2. मुँह 3. आने-जाने का रास्ता; दरवाज़ा; द्वार 4. किसी पदार्थ या वस्तु का ऊपरी खुला भाग 5. (नाटक) एक प्रकार की संधि 6. आरंभ; आदि; शुरू।
4. 1. एक प्रकार का जंगली पौधा; कुरैया 2. बनचमेली 3. कमल 4. इंद्रजौ 5. महर्षि अगस्त्य 6. द्रोणाचार्य।
6. अपेक्षाकृत बड़ा और खुला हुआ तंबू।
9. 1. परिगम; चारों ओर से घेरना या व्याप्त होना; आवेष्टित करना 2. पूर्ण रूप से जानना 3. प्राप्त करना।
10. 1. चढ़ाई; उठान 2. संगीत में स्वरों का चढ़ाव 3. ऊँचाई 4. घमंड।
11. नाख़ून के धँसने से होने वाला घाव या जख़्म; नख-क्षत।
13. 1. सावधान करना; ख़बरदार करना 2. ध्यान दिलाना; चेतावनी देना।
14. 1. सार के रूप में आया हुआ 2. श्रेष्ठ; सर्वोत्तम।

ऊपर से नीचे
1. 1. अकेला 2. बेजोड़; निराला; न्यारा।
2. 1. नियम और मर्यादा का पालन न करने वाला 2. उच्छृंखल; अराजक 3. लापरवाह; मनमौजी।
4. कष्ट; दुख; व्याकुलता।
5. वह जो सारे संसार को शरण देता हो; शरणदाता।
7. 1. सहायता 2. सहायक होने की अवस्था या भाव।
8. जगत का पालक या रखवाला; ईश्वर; परमेश्वर।
10. 1. अक्षर; वर्ण; जो क्षर (नाश) नहीं होता 2. शब्द 3. वचन 4. सार 5. कुल्हाड़ी 6. कुदाल 7. अस्तबल।
12. 1. (पुराण) आकाश में ब्रह्मा द्वारा बनाया गया नगर 2. सुपारी का पेड़ 3. बघनखा नामक वनस्पति।