ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

पहेली 218


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 218
Online Hindi Crossword Puzzle
1   2             3   4
    5   6   7
  8     9  
10          
      11    
12       13
        14   15    
16 17                
  18 19 20   21   22 23
        24    
              25
26   27  



बाएँ से दाएँ
5. वह कृषि भूमि जो किसान के गाँव या निवास स्थान से दूर हो।
7. वह मादा पशु जिसके पेट में बच्चा हो।
8. 1. जैसा; सदृश 2. समान्यतः 'जस' के साथ प्रयुक्त होने वाला अव्यय
9. फूँककर बजाया जाने वाला एक प्रकार का लंबा बाजा; तुरही।
10. मनन करने वाला; जो स्वाभावतः मनन करने में प्रवृत्त रहता है; चिंतनशील; विचारशील।
11. पक्षियों का राजा अर्थात गरुड़।
12. जिसका विलय हो रहा हो।
13. 1. निभने या निभाने की क्रिया या भाव 2. कठिनाई से सहनशीलता-पूर्वक किया जाने वाला निर्वाह; निबाह 3. परंपरा या प्रतिज्ञा आदि का किया जाने वाला पालन।
14. 1. धोती की कमर में पड़ने वाली लपेट जिसमें रुपए
15. (पत्रकारिता) किसी समाचार के कुछ अंश को किसी एक पृष्ठ अथवा कॉलम से किसी अन्य पृष्ठ अथवा कॉलम में ले जाना; शेषांश; (कैरी ओवर)।
16. 1. एक ख़ुशबूदार मसाला; लौंग 2. लौंग का वृक्ष।
18. रस की अधिकता से पककर फटा हुआ फल।
22. 1. व्याघ्र का नख 2. नाख़ून गड़ने का चिह्न या घाव।
24. 1. पितर 2. मरीचि आदि ऋषियों के पुत्र।
25. 1. गरमी; उष्णता 2. आग; आँच 3. ज्वर; बुख़ार 4. दुख 5. मानसिक व्यथा (हीट)।
26. 1. एक-दूसरे से आगे बढ़ने या निकलने का प्रयत्न करना; प्रतिस्पर्धा; होड़ 2. आर्थिक क्षेत्र में
27. व्रत आरंभ करने से पहले किया जाने वाला भोजन जो कि रात के अंतिम पहर में किया जाता है; सरगही।

ऊपर से नीचे
1. 1. किसी वस्तु या व्यक्ति की लंबाई या ऊँचाई 2. पद; ओहदा 3. {ला-अ.} प्रतिष्ठा; हैसियत।
2. 1. निवास स्थान; घर 2. वसन; वस्त्र।
3. 1. रँगने का काम या पेशा 2. रँगने की मज़दूरी।
4. 1. मन को बहलाने की क्रिया या भाव 2. मनोरंजन; विलासक्रीड़ा 3. गपशप 4. सांत्वना; दिलासा।
5. 1. पागल होने का भाव या रोग 2. बुद्धि में विकार; विक्षिप्तता 3. मूर्खता; बेवकूफ़ी; उन्माद; सनक।
6. चमकदार वस्तु या तेज़ प्रकाश के सामने आँखों का चौंधियाना; चौंधना; तिलमिलाना।
8. आतिथ्य करना।
12. 1. सड़ने या गलने की क्रिया या भाव 2. पिघलना 3. रिसना 4. तरल होना 5. ढीला पड़ना; शिथिल होना।
13. निपटने की क्रिया या भाव; निपटना; निवृत्त होना।
17. 1. रोग; बीमारी 2. कोई बहुत कड़वा पदार्थ; विष।
19. 1. रूप और आकार-प्रकार में किसी के समान; सदृश 2. (व्याकरण) जो उच्चारण और वर्तनी में किसी अन्य शब्द के समान हो लेकिन व्युत्पत्ति और अर्थ के अनुसार भिन्न हो (शब्द)।
20. 1. छोटा दीपक 2. (संगीत) संध्या के समय गाई जाने वाली एक प्रकार की रागिनी 3. किसी ग्रंथ का अर्थ बताने वाली टीका 4. चाँदनी।
21. एक परंपरागत मरदाना पहनावा जो लंबी बाँहों वाला और ढीला-ढाला होता है; एक प्रकार की अचकन; अंगा; चपकन।
23. 1. कम जगह में बहुत-सी वस्तुओं या व्यक्तियों का भर जाना 2. गिचपिच 3. अशांति 4. लड़ाई-झगड़ा।