ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

वर्ग पहेली 290 : सैनिकों द्वारा किया जाने वाला नियमित अभ्यास या कवायद?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 290
Online Hindi Crossword Puzzle
1     2   3  
    4          
    5   6
7     8        
      9   10
    11        
  12       13    
14   15  
              16
    17      



बाएँ से दाएँ
1. 1. डरपोक; कायर 2. भय युक्त; डरा हुआ।
2. वह पूरी जिसमें दाल या पीठी आदि भरी गई हो; कचौड़ी।
5. 1. साहस छोड़ना; पीछे हटना; कमतर सिद्ध होना 2. कचियाना।
6. 1. भावुक होने की अवस्था या भाव; भावप्रवणता 2. भावों से परिचालित होने की प्रवृत्ति।
7. 1. खाए हुए भोज्य पदार्थ का आमाशय में पहुँचकर जठराग्नि की सहायता से गल कर तरल रूप में परिवर्तित हो जाना; हज़म होना 2. किसी दूसरे का धन इस प्रकार भोगा जाना या अधिकार में करना कि उसके मूल स्वामी को उसका कोई भी अंश प्राप्त न हो और उसका दुष्परिणाम भी न भोगना पड़े 3. एक पदार्थ का दूसरे पदार्थ में पूर्ण रूप से लीन होना; खपना 4. किसी बात का किसी व्यक्ति के मन में इस प्रकार छिपा रहना कि उसका औरों को पता न चले 5. अधिक परिश्रम से क्षीण होना 6. परेशान होना।
9. 1. ख़ूबानी नाम की मेवा 2. एक प्रकार का फल 3. आम की एक प्रजाति।
14. 1. रंगदार का कार्य 2. गुंडों द्वारा लिया जाने वाला पैसा 3. भयभीत करने या डराने की क्रिया।
15. अवसाद से भरा हुआ; अवसादयुक्त।
17. ऐसा कथन या ऐसी बात जो वस्तुतः यथार्थ या सत्य न हो फिर भी सत्य के रूप में कही गई हो; मिथ्या वचन; असत्य; जो सच न हो। [मु.] -का पुल बाँधना : एक पर एक झूठ बोलते चलना।

ऊपर से नीचे
2. 1. सुराख़ करना; छिद्र करना 2. कष्ट पहुँचाना 3. घाव करना।
3. 1. छोटा कुँआ 2. नाव बाँधने का खूँटा 3. तरल पदार्थ या तेल आदि रखने की कुप्पी।
4. कुत्ते का बोलना।
7. 1. सैनिकों द्वारा किया जाने वाला नियमित अभ्यास या कवायद 2. छात्रों या सैनिकों का कतारबद्ध होकर या समूह में पथ संचलन; प्रदर्शन; गश्त; (ड्रिल)।
8. वह जिसमें परखने की शक्ति हो; परखने वाला; जाँचने वाला; परीक्षक।
10. 1. चोट; प्रहार 2. भीतर तक झकझोर देने वाला धक्का 3. घाव 4. विपत्ति; संकट।
11. एक प्रकार की मुलायम लंबी घास जो पानी में होती है
12. 1. आगे का हिस्सा; आगे फैली जगह 2. घर के आगे की भूमि 3. पिछवाड़ा का विपरीत।
13. 1. हार; माला 2. मुकुट 3. कर्णफूल 4. वलयाकार आभूषण
16. 1. भद्र स्त्री या महिला 2. ब्रिटिश समाज परंपरा में राजवंश या उच्च कुल की महिला; लॉर्ड की उपाधि प्राप्त व्यक्ति की पत्नी की उपाधि।