ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

396 - जिसके अंदर न हवा प्रवेश कर सके न जिससे बाहर हवा निकल सके।


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 396
Online Hindi Crossword Puzzle
1   2       3     4
5     6
             
        7 8
    9        
    10   11
  12     13    
        14  
                15
16   17  



बाएँ से दाएँ
5. लट्ठबाज़; लाठी चलाने वाला; लाठी से प्रहार करके लड़ने वाला।
6. 1. जो सुराही की तरह गोल हो
7. संभावना का अभाव; हो सकने की आशा नहीं होना; असंभवता; अनहोनी।
10. 1. खद्योत; जुगनू 2. एक प्रकार की माला या कंठी 3. विद्युत; बिजली।
11. चारों ओर से जल से घिरा स्थल; द्वीप।
12. 1. घुसेड़ना या भोंकना 2. गड़ाना; चुभाना; धँसाना।
14. 1. तप्त कराना; गरम करवाना 2. तपाने का कार्य दूसरे से कराना 3. अनावश्यक परिश्रम कराना या कष्ट देना।
16. लँगड़ा; पंगु।
17. 1. रास्ता दिखाने वाला व्यक्ति; सन्मार्ग पर प्रेरित करने वाला व्यक्ति; गुरु; पीर 2. पूज्य व्यक्ति।

ऊपर से नीचे
1. (साहित्य) संयोग शृंगार के अंतर्गत ग्यारह भावों में से एक जिसमें नायिका की एक ही भावभंगिमा से कई भाव एक साथ प्रकट होते हैं।
2. दूत का काम या भाव; दूतत्व।
3. 1. बकरा 2. पतला मल या दस्त।
4. 1. पानी या किसी तरल पदार्थ को पात्र से गिराना या बहाना 2. गिराकर बहाना; ढलकाना।
7. 1. अनुलेख के रूप में लाया हुआ; नकल किया हुआ 2. औपचारिक कागज़ात पर सहमति सूचक हस्ताक्षर सहित; (एंडोर्स्ड)
8. 1. सूर्य 2. राजा; स्वामी 3. प्रकाश 4. मदार; आक।
9. 1. गतिमान होना; हिलना 2. दोलित होना; डिग जाना; लड़खड़ाना 3. इधर-उधर होना; अपनी जगह से हटना 4. चला जाना; दूर होना; चलना-फिरना; टहलना 5. मन का चंचल या अस्थिर होना; विचलित होना; किसी बात पर दृढ़ न रहना।
10. 1. चिपकने वाला; जो आगे-पीछे लगा रहे 2. पीछा न छोड़ने वाला।
13. जिसके अंदर न हवा प्रवेश कर सके न जिससे बाहर हवा निकल सके।
15. 1. टोहने या टटोलने की क्रिया 2. अनुसंधान; खोज; टटोल 3. किसी छुपी हुई बात का पता लगना; थाह 4. किसी दबी-छिपी बात की जानकारी; भनक 5. ख़बर 6. देखभाल।