ऑनलााइन हिंदी विश्व की सर्वप्रथम, समृद्ध वर्ग पहेलियाँ। मनोरंजन। ज्ञानवर्धन। दिमाग़ी कसरत। वर्ग पहेलियाँ नियमित हल करें और अपनी याददाश्त बढ़ाएँ।

***

346 - कागज़ के समान पतला और हलका?


ऑनलाइन वर्गपहेली क्रमांक - 346
Online Hindi Crossword Puzzle
1 2   3    
            4  
  5   6  
7     8        
  9      
10       11
      12      
          13
  14     15  
16        



बाएँ से दाएँ
1. विशेष रूप से दी जाने वाली सूचना; अधिसूचना।
3. मूँग की तरह का एक प्रसिद्ध मोटा अन्न; मुगानी; बनमूँग।
5. 1. छोटा गाँव; ग्राम 2. किसानों की बस्ती 3. कच्चा घर या मकान।
6. 1. नींव का पत्थर 2. शुरुआती पहल; किसी कार्य का प्रारंभिक चरण; स्थिति।
9. 1. नासमझ 2. पागल।
10. हयादार होने की अवस्था या गुण; लज्जाशीलता।
11. 1. जो भार सँभालने के लायक हो; जो बोझ ले जाने के योग्य हो 2. जो किसी विषय में औरों से बढ़कर हो 3. अग्रगामी; श्रेष्ठ 4. प्रधान; मुख्य; अहम 5. धुरा धारण करने योग्य 6. जोते जाने योग्य 7. धुरंधर 8. निर्णायक।
15. जिसमें सीधी व समानांतर लकीरें खिंची हों।
16. 1. लोहे का तीर 2. तकिया 3. कैंची आदि रखने की नाई की थैली।

ऊपर से नीचे
2. 1. सूप; छाज 2. झाड़ू। [मु.] -साफ़ होना : पूर्ण रूप से पराजित होना; सब कुछ हाथ से निकल जाना।
3. पेट्रोल; डीजल गैस आदि द्वारा उत्पादित शक्ति से सड़कों पर चलने वाली सवारी गाड़ी; (मोटर)।
4. वह जिसके ऊपर ज़िले का भार हो; ज़िले का अधिकारी; (कलेक्टर); डी.एम. (डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट)।
7. शांति के लिए विरोधी पक्षों द्वारा तैयार किया गया वह पत्र जिसपर मेल-मिलाप या सुलह की शर्तें लिखी हों; संधिपत्र।
8. 1. कागज़ के समान पतला और हलका 2. तुच्छ; हेय; निम्न।
9. जूता।
11. 1. ज़ोर से होने वाली धू-धू की ध्वनि; आग जलने पर होने वाली आवाज़ 2. गड़गड़ाहट; गरज 3. तूर्यनाद 4. घोर ध्वनि।
12. 1. विनम्रता; नेकदिली 2. सीधापन; सरलता 3. मैत्रीभाव; रमणीयता 4. उदारता।
13. 1. सुंदर; मनोहर 2. भाग्यवान 3. प्रिय; प्यारा 4. सुखद 5. उपयुक्त 6. नाज़ुक; पतला।
14. 1. विक्षिप्त; पागल; बावला 2. भोला-भाला 3. गूँगा 4. सीधा-सादा।